GOVARDHAN-गोवर्धन में कार से रुपयों भरा बैग चोरी

परीक्षित कौशिक

मथुरा: थाना गोवर्धन क्षेत्र के एकता तिराहा पर खड़ी कार में से अज्ञात चोर एक बैग चुरा ले गए। बैग में एक लाख रूपए नकद और कागजात बताए गए हैं।
शनिवार को रविंद्र कुमार ठेकेदार निवासी महाविद्या कॉलोनी मथुरा अपनी कार से मथुरा से गोवर्धन स्थित कुसुम सरोवर पर चल रहे कार्य के संबंध में लेवर को पैसे देने जा रहे थे।एकता तिराहा पर टायर पंक्चर होने के कारण वह तैयार बदलने लगे। तभी एक व्यक्ति ने उनको पैसे गिरने की बात कही। उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो कुछ पैसे गिरे हुए थे। तभी उनकी नजर कार के खुले गेट पर पड़ी। उन्होंने देखा तो कार में रखा बैग गायब था और पैसे गिरने की बात कहने वाला व्यक्ति भी नजर नहीं आया। रविंद्र कुमार के अनुसार बैग में एक लाख रूपए नकद, चैक बुक और जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने थाना गोवर्धन में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडे के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*