MATHURA-राधारानी मन्दिर के सेवायतों में मारपीट

– राधारानी का फोटो खींचने पर सेवायतों ने गोस्वामी से की मारपीट

-पीड़ित गोस्वामी ने आरोपी सेवायतों की शिकायत एसएसपी से की

  • मथुरा/बरसाना(परीक्षित कौशिक):राधारानी के फोटो खींचने को लेकर सेवायतो व गोस्वामी में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सेवायतो ने फोटो खींचने वाले गोस्वामी को धुन डाला। पीड़ित गोस्वामी ने आरोपी सेवायतों के खिलाफ एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया है। 

  • गुरुवार की शाम जब राधारानी का डोला लाडली जी मन्दिर में स्थित सफेद छतरी में आया तो इस दौरान किशोरी गोस्वामी ने राधारानी का फोटो खींचना चाह। जब इसका विरोध वहां खड़े सेवायतों ने किया तो किशोरी गोस्वामी उनसे गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद सेवायतों ने किशोरी गोस्वामी को धुन डाला। सरेआम मन्दिर परिसर में चले लात घूंसे को देखकर एक पल के लिए श्रद्धालु भी सहम गये। पीड़ित किशोरी गोस्वामी ने आरोपी सेवायतों के खिलाफ एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की कोई तहरीर थाने में नही आई। सेवायत भगवानदास गोस्वामी ने बताया की आरोपी किशोरी गोस्वामी जूते चप्पल पहनकर मन्दिर में घुस आया तथा मना करने के बावजूद विग्रह के फोटो खींच रहा था। वहीं पीड़ित किशोरी गोस्वामी ने बताया की मन्दिर सेवायत बार बार बंगली के पट बन्द कर रहे थे। जब मेने इसका विरोध किया तो आरोपी सेवायतों ने मिलकर मुझे बुरी तरह से मारापीटा।

फोटो खींचने पर जब्त कर लेते हैं मोबाइल
बरसाना: आस्था व श्रद्धा का केंद्र कहे जाने वाले लाडली जी मन्दिर पर आए दिन फोटो खींचने को लेकर श्रद्धालुओं के साथ अभ्रदता होती है। इस दौरान मन्दिर सेवायत व प्रबन्ध कमेटी के लोग श्रद्धालुओं का मोबाइल व कैमरा छीन लेते है तथा उनसे जुर्माना के रुप मे रुपये वसूलते है। इसे मन्दिर सेवायतों व प्रबन्ध समिति के लोगों की तानाशाही कहे या कुछ और कहे। जबकि खुद मन्दिर सेवायत राधारानी के फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*