FARAH-होली पर महुवन मे निकाली धनावर, ढप- चग पर थिरकते रहे ग्रामीण

गाँव में कुश्ती दंगल भी कराया गया
 पीडि़यू समाचार

फरह | फरह मे होली का पर्व शांति पूर्वक मनाया गया | दुल्हण्डी के दिन परंपरानुसार ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रदान कीं | इस मौके पर महुवन गाँव में ढप – ढ़ोल बजाते हुए धेंना वर निकाली गई | इसमे ढपों की तान पर पुरुष ही नही वरन महिलाएँ भी थिरकती रहीं | परंपरानुसार इसमे दो पक्ष बनाए जाते हैं, दोनों पक्ष धार्मिक प्रसंगों पर होली के रसिया गाते हैं | राधा कृष्ण के गीत और श्लोक भी इस धेंनावार मे गाए व सुनाये जाते हैं |
धेंनावार पार्टी के हेड शिब सिंह व गंगा प्रसाद बताते हैं कि होली पर धेंनावार निकाले जाने की प्रथा शदियों पुरानी है | इसमे होली की मस्ती के गीत भी रहते हैं तो राधाकृष्णन के प्यार की पींग मे पके गीत भी | इनका सभी ग्रामीण लुत्फ उठाते हैं | इस अवसर पर गाँव में कुश्ती दंगल भी कराया गया | इसमे 25-30 कुश्तीयां कराई गईं | इसके बाद ग्रामीण हुरंगे का भी आयोजन करते हैं, इसमें महिलाएँ पुरूषों पर छडी से वार करती है, पुरुष उनके वारों को कुशलता से बचाते हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*