FARAH-फरह के गाव पीलुआ मे ग्रामीण की गला रेतकर हत्या

– अपने खेत में बनी झोपडी मे सो रहा था
– सी ओ रिफाइनरी व एसपी देहात मौके पर
पी डी यू समाचार

फरह | पीलुआ मे झोपड़ी में सोते ब्रद्ध ग्रामीण की रात में अग्यात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी | सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो उसका रक्त रंजित शव झोपड़ी में पड़ा था | सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गईं ‘| सी ओ रिफाइनरी व एसपी देहात भी गाँव पहुंच गए और घटना की जानकारी कर हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने को स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए |
गाँव का गोपाल पुत्र रामस्वरूप बीती रात अपने खेत की झोपड़ी मे सो रहा था’ | खेतों में आलू खुदाई का कार्य चल रहा है | इसलिये ब्रद्ध गुपाल खेत पर सोता था | रात मे मौका पाकर अग्‍‍यात बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी | ग्रामीणों को गुरुवार की सुबह हुई | घटना की सूचना पर सेकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए |मौके पर पुलिस पहुंच गईं |घटना की जानकारी की | पुलिस के आला अधिकारी भी गाँव पहुंच गए और पुलिस को बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए | म्रतक ग्रामीण के बेटे ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है | म्रतक की उम्र 65 वर्ष बताई गई है और इसका एक ही बेटा है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*