MATHURA-भद्रा समाप्ति के बाद रात 9 बजे करें होलिका दहन

-भद्रा मे होलिका दहन से बढ़ती है समस्या
पीडि़यू समाचार

मथुरा | प्रसिध्द ज्योतिषी पंडित किशन स्वरूप ने कहा है कि 20 मार्च बुधवार को सुबह 10:40 बजे से रात्रि 9:00 बजे के बाद भद्रा बीतने पर होलिका दहन करें। किशनस्वरूप ने कहा है कि भद्रा में होलिका दहन से देश में अग्निकांड विस्फोट आदि की घटनाएं होती हैं।
भद्रा बीतने पर नवीन वस्त्र धारण करके सपरिवार भक्त राज पहलाद का तथा ढूंढा राक्षसी होलिका का पूजन करें। दीपक, रोली-चावल, फूल, बूट के लड्डू तथा बूट की हरी बाल द्वारा भक्त राज पहलाद एवं होलिका मैया की पूजा करें। होलिका को ढूंढा राक्षसी के नाम से भी जाना जाता है। तीन परिक्रमा करें, अपने परिवार की तथा संपूर्ण राष्ट्र की एवं अपने सेना के जवानों की भी सुरक्षा एवं विजय श्री की कामना करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*