MATHURA-कुँवर नरेंद्र के रालोद प्रत्याशी बनने से हर्ष की लहर

पीडि़यू समाचार

मथुरा। सपा बसपा और रालोद गठबंधन प्रत्याशी के रूप में मथुरा से कुंवर नरेंद्र सिंह के मेदान में उतरने के बाद अन्य पार्टियों के समीकरण बिगड़ने लगे हैं, हालांकि अन्य पार्टियों ने अपने उम्मीदारों की अभी घोषणा नहीं की है | कु. नरेंद्र के प्रत्याशी बनने से उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इससे पूर्व पार्टी में बाहरी प्रत्याशी का नाम चर्चा में आने से नाम पर कार्यकर्ताओं में गुस्सा था।
इसको लेकर स्थानीय नेताओं की बैठक भी हुई। इसके बाद दो टूक लहजे में नेताओ को बता दिया गया कि अगर कोई बाहरी नेता चुनाव लड़ा तो कार्यकर्ता एकजुट नहीं रह पाएंगे। ऐसे में बीते दो दिन में परिस्थितियां बदल गई हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो गठबंधन से मथुरा सीट का लोकसभा प्रत्याशी कुंवर नरेन्द्र सिंह का नाम सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी ने मथुरा लोकसभा सीट से सांसद हेमा मालिनी को दोबारा मैदान में उतारने पर दांव खेल सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*