हरेकृष्ण गोयल.

मास्टर ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण
मांट। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. दीन दयाल ने कहा है कि मतदान से एक घण्टे पूर्व मॉक पोल करने की व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा की गई है।
मंगलवार को तहसील सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशक्षिण के दौरान उन्होंने बताया कि मतदान से एक घण्टा पहले पीठासीन अधिकारी द्वारा अधिकृत पोलिंग अभिकर्ताओं के समक्ष यह मॉक पोल किया जाएगा,जिसमें कम से कम पचास पर्चियां निकलना आवश्यक है। जिसमें नोटा समेत सभी प्रत्याशियों के बटन प्रयोग किये जायेंगे।उन्होंने बताया कि प्रत्येक मॉक पोल पर्ची के पीछे स्टाम्प लगा कर उन्हें काले रंग के लिफाफे में डाल कर प्लास्टिक के लिफाफे में डाल कर सील किया जाएगा।

तहसील सभागार में एसडीएम श्याम अवध चौहान और क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पांच दर्जन से अधिक सेक्टर मजिस्ट्रेटों को 18 अप्रैल को होने वाले लोकसभा मतदान को लेकर ईवीएम,वीवीपेट मशीन,रूट चार्ट,मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं, कैंसल वोट,फार्म आदि के बारे में भी मास्टर ट्रैनर डॉ दीनदयाल द्वारा सभी को विस्तार से बताया गया।
प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम ने बताया कि मतदान के दिन किन-किन बातों का ध्यान रखना और शत-प्रतिशत मतदान किस प्रकार कराना आदि के बारे बताया जा रहा है वही सभी को बूथों का निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिए गए है।इस मौके पर तहसीलदार सुभाषचंद्र, नायब तहसीलदार अजय कुमार, गुलशेर खां आदि मौजूद रहे।
पुलिस ने किया पैदल मार्च
होली और मतदान के प्रति लोगों में विश्वास कायम करने के लिए थाना पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने कस्बा के बाजार में फ्लैग मार्च किया,इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार,एसएसआई दिनेश कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।






