BALDEO- एसएसपी ने किया हुरंगा की तैयारियो का निरीक्षण

जगह जगह की पाकिग की व्यवस्था

असमाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

सुरेन्द्र चौधरी,बलदेव

ब्रज के राजा ठाकुर श्री दाऊजी महाराज की नगरी बलदेव में 22 मार्च को आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध हुरंगे की तैयारियों को लेकर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ब प्रकाश एवं एसपी देहात आदित्य प्रकाश शुक्ला ने श्री दाऊजी महाराज के मंदिर एवं हनुमान तिराहे पर होने वाली पार्किंग का बारीकी से निरीक्षण कर कमियों को पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। आज दोपहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने नरहोली चौराहे के साथ साथ श्री बलभद्र इंटर कॉलेज ,पुराना बस स्टैंड, पुराना अस्पताल, रामलीला मैदान, मेला ग्राउंड एवं एवं मंदिर की छतों पर बन रहे त्रिस्तरियस्टेडियम का बारीकी से निरीक्षण किया ।इस दौरान उन्होंने बताया दाऊजी महाराज के विश्व प्रसिद्ध हुरंगा को लेकर नगर के विभिन्न जगहों पर चार पहिया वाहनों एवं दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनाई गई है। नगर को जाम की समस्या से मुक्त कराने के लिए मेन रास्तों पर नगर पंचायत के द्वारा बैरिकेडिंग कराई जा रही है ।

हुरंगा के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए तीसरी आंख के रूप में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। मंदिर के जगमोहन की छत पर केवल संतों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। साथ ही मन्दिर तक केवल सन्तो के वाहन ही जा सकेंगे। आने वाले दर्शनार्थी के चार पहिया वाहनों की व्यवस्था पुराना अस्पताल एवं श्री बलभद्र इंटर कॉलेज पर रहेगी। बीआईपी वाहनों की व्यवस्था दाऊजी महाराज मंदिर की पार्किंग मे रहेगी। सीओ महावन प्रबल प्रताप सिंह ने बताया क्षीरसागर पर भी गोताखोर एवं बोट के द्वारा श्रद्धालुओं पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान उन्होंने श्री दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया के गर्भ गृह में जाकर दर्शन कर हुरंगा के सकुशल संपन्न हो जाने की अरदास दाऊजी महाराज की श्री चरणों में लगाई । मंदिर के गर्भ गृह में मन्दिर रिसीवर रामकटोर पांडेय एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कमल कुमार पांडेय ने सभी अधिकारियों का माला पटका एवं ठाकुर जी की प्रसादी देकर सम्मानित किया। इस दौरान आदित्य प्रकाश शुक्ला, सीओ महावन प्रबल प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कमल कुमार पांडेय ,बृजेश पांडे, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह,गोकुलेश पांडेय सोनू पांडेय, राजकुमार सिह आदि विशेष रूप से मोजुद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*