गांव खायरा से बलवीर पुत्र कुंदन ठाकुर के यहां से बरामद कर लिया
मथुरा।PDU समाचार

थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत टैंटीगांव के समीप मैन रोड से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर ट्रॉली लूटकर ले जाने की घटना सामने आई है। पीड़ित ने इस संबंध में थाना सुरीर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर भी दी। दी गई तहरीर के अनुसार पीड़ित पिंटू चौहान पुत्र लालाराम निवासी सुमपुरा थाना फरह का रहने वाला है,
उन्होंने बताया बीते दिन रविवार को वह फरह से ट्रैक्टर फार्मट्रक न० यूपी 85 बीए 7420 से ट्राली में तुरी भरकर सुल्तानपुर के समीप ईट भट्टे पर खलाई थी।तूरी खलाने के बाद सुबह 9 बजे वह अपने घर लौट रहा था तभी रास्ते मे थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात चोर मारपीट कर ट्रैक्टर ट्रॉली लूट ले गए।ट्रैक्टर चालक बुरी तरह भयभीत व घायल हो गया। और सुनाइए अपने मालिक को फोन पर यह सूचना बताइए। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को गांव खायरा से बलवीर पुत्र कुंदन ठाकुर के यहां से बरामद कर लिया है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है न ही पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूत्रों के हवाले से पता चला है पुलिस इस मामले में सेटिंग का करने की कोशिश कर रही है बताया गया है उक्त लोग दबंग प्रकृति के बताए गए हैं। थानाध्यक्ष सुरीर ने एक ही झटके में रटा रटाया जवाब दे दिया कि जांच की जा रही है।अब देखने की बात है ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को साथ पुलिस किया कार्रवाई करती है।






