मथुरा,(परीक्षित कौशिक):- जनपद के 8 वर्ष के बालक आदित्य गुप्ता ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में इंटरनेशनल टॉप 100 रिकॉर्ड होल्डर्स में शामिल होकर मथुरा का नाम रोशन किया है। उसने एक मिनट में 17 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण कर रिकाॅर्ड बनाया है।

आदित्य का सलेक्शन 15 मार्च को संत हीरधरम मेडिकल कॉलेज भोपाल में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा की अवार्ड सेरेमनी में हुआ। यहां आदित्य गुप्ता को टॉप 100 रिकॉर्ड होल्डर्स मे घोषित करते हुए टॉप 100 अवार्ड दिया गया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2019 की बुक में आदित्य उर्फ आदि का रिकॉर्ड पेज नंबर 78, 87 एवं द्वितीय कवर पेज पर अंकित है। 8 वर्षीय आदित्य के पिता विष्णु गुप्ता नियो न्यूज के निदेशक है। और उसकी मां रीना गुप्ता ग्रहणी है। उसके माता पिता उसकी इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे है। आदित्य ने 2018 और 2019 मे भी तीन महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर मथुरा का गौरव बढ़ाया है। उसने 29 अप्रैल 2018 को एक मिनट में 17 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया। वहीं 9 सितंबर 2018 को प्रश्न करने पर एक मिनट में 27 देशों की संसदीय प्रणाली के नाम बता कर ग्लोबल रिकॉर्ड बनाया। अब आदित्य ने 2 मार्च 2019 को नेशनल सायबर ओलम्पियाड मे इंटरनेशनल रैंक 28 और अपने बिरला स्कूल मे नंबर 1 रैंक प्राप्त की, जिसमें आदित्य को जोनल एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया।






