हरेकृष्ण गोयल,

मांट।इण्डिया बुक रिकार्ड संस्था ने राजकीय महाविद्यालय मांट में अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक डाॅ. दीनदयाल का नाम भारत के 100 टाॅप रिकार्ड होल्डर में सम्मानित किया है।

15 मार्च को भोपाल के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में रिकार्ड होल्डर अवार्ड नाइट में टाॅप 100 रिकार्ड होल्डर अवार्ड देकर सम्मानित किया है। यह अवार्ड उन्हें रंगभेद पर उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक ” कम्प्लेक्सन बेस्ड डिस्क्रीमशन के लिए दिया है,इस किताब का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गत वर्ष मई माह में विमोचन किया गया था। यह अवार्ड उन्हें वियतनाम की डाॅ. जूलिया द्वारा दिया गया, जो महिला सशक्तिकरण का स्तम्भ है।






