भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। लोकसभा चुनाव के लिए वाहन उपलब्ध न कराने वाले 5 विभागाध्यक्षों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। निर्वाचन यातायात प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने सदर बाजार थानाध्यक्ष को पत्र जारी करते हुए लोक सभा चुनाव के लिए अधिग्रहण वाहनों को न देने पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये है। जिन अधिकारियों ने वाहन अधिग्रहण आदेश के बाद भी जिलाप्रशासन को अपने वाहन उपलब्ध नहीेेेे कराये है। इनमें अधिशासी अभियन्ता लोनिवि प्रान्तीय खण्ड, अधिशासी अभियन्ता अपर खण्ड आगरा नहर, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आदि शामिल है। उक्त के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 167 के तहत रिर्पोट दर्ज कराने के निर्देश दिये गये है।






