सुरेन्द्र चौधरी
बलदेव:-विश्व प्रसिद्ब ठाकुर श्री दाऊजी महाराज के हुरंगा की तैयारियों की संदर्भ में अजबक्षेत्राधिकारी महावन प्रबल प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने मन्दिर में चल रही तैयारियों का निरीक्षण कर मन्दिर रिसीबर राम कटोर पांडेय से आवश्यक जानकारी ली। साथ दोनों अधिकारियों ने बलदेव के बाजारों में निरीक्षण कर विभिन्न स्थानों पर बेरियर लगाने के लिये स्थानों का चयन किया। रंग भरनी एकादशी से प्रशासन ने चार पहिया वाहनों पर आज से ही प्रतिबंध लगा कर बाजारों में जाम की समस्या को कम किया। इस दौरान सीओ प्रबल प्रताप सिंह ने बताया की श्री दाऊजी महाराज के विश्व प्रसिद्ध हुरंगा की तैयारियों के लिए वाहनों की पार्किंग राया एंव मथुरा से आने वाले वाहनों की पुराना बस स्टैंड,बलभन्द्र इण्टर कालेज,एंव जिला अस्पताल के फील्ड के साथ आगरा एंव सादाबाद से आने वाले वाहनों को मेला फील्ड के साथ विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था की गई है। बाजारों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए चार पहिया वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है ।व्यापारी भाई भी इस व्यवस्था में सहयोग बनाए। जिससे दाऊजी महाराज का हुरंगा,एंव होली का पर्व शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो।






