MATHURA-वृंदावन में एकादशी परिक्रमा मे उमड़ा सैलाव, लगा जाम

सत्य प्रकाश निगम पीडीयू समाचार


मथुरा | रविवार को एकादशी परिक्रमा देने वाले श्रद्धालुओं की तादाद से वृंदावन कराह उठा | हर गली और रोड पर जाम के हालात रहे | श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने नगर को सैक्टरों में बांटा | पुलिसबल के साथ पीएसी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई |

सुबह तड़के से ही परिक्रमर्थिओं का रेला उमड़ पड़ा | श्रद्धालुओं ने बिहारीजी के दर्शन के साथ साथ पूरे नगर की परिक्रमा कर पुण्य कमाया | बाहर से आए यात्रीओ व दर्शनार्थियों के साथ कोई घटना न हो, इसके लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस की तेनाती रही | वाहनो को इधर गोशाला नगर से पहले ही रोक दिया गया तो दूसरी ओर चटिकरा पर ही वाहनो को रोका गया |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*