AGRA-प्रमुख सचिव ऊर्जा ने आगरा डिस्काम एमडी से रिपोर्ट की तलब

– पुत्र की कंपनी को सहयोग करने की शिकायत पर हुई कार्यवाही
पीडि़यू समाचार

आगरा | आगरा डिस्काम के एमडी से अपने बेटे की कंपनी को सहयोग करने के मामले में प्रमुख सचिव ऊर्जा ने रिपोर्ट तलब की है | दूसरी ओर बाह के लिपिक और तकनीकी सहायक को लापरवाही वरतने पर निलंबित कर दिया है |
इसी क्रम में सैफई, इटावा के अधिशासी अभियंता झब्बू लाल को इसलिए निलम्बित किया गया है कि वह विद्युत चोरी रोकने में विफल रहे थे और 8 माह से नए औद्योगिक विद्युत संयोजन को रोक कर रखा था। बाह आगरा के बिल क्लर्क राज कुमार कार्यालय सहायक तृतीय, को बिल रिवीजन में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है | लिपिक पर आरोप था कि बिल संशोधन मे घोर लापरवाही बरती गई है | उपभोक्ताओं को सरचार्ज छूट के लाभ से भी वंचित रखा गया है |
विद्युत वितरण खंड बाह आगरा के टीजी2 अवधेश कुमार भी कार्यवाही के लपेटे में आए हैं | उनपर बिल रिवीजन में लापरवाही बरतने का अरोप है | उनको भी निलंबित किया गया है |प्रमुख सचिव की सख्त कार्यवाही से विभाग में हड़कंप मच गया है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*