MANT-गैट में विकास वार्ष्णेय को मिली 14 वीं रैंक

हरेकृष्ण गोयल,

मांट।ग्रेजुएट एप्टीटियूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग आल इंडिया एग्जाम (गैट) में कस्बा सुरीर के विकास वार्ष्णेय ने 14 वीं रैंक हासिल कर मथुरा जनपद का नाम रोशन किया। कस्बा सुरीर निवासी जितेंद्र वार्ष्णेय का बेटा विकास वार्ष्णेय आईआईटी संस्थान रुड़की में अध्ययनरत है।

उसने पिछले दिनों ऑल इंडिया स्तर पर होने वाले ग्रेजुएट एप्टीटियूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का केमिकल से एग्जाम दिया था। यह एग्जाम इंजीनियरिंग के सभी विषयों के लिए होता है। शुक्रवार को गैट के ऑल इंडिया एग्जाम के परिणाम में विकास वार्ष्णेय ने 14 वीं रैंक हासिल की है। विकास की इस कामयाबी पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विकास ने इस कामयाबी के लिए परिजनों के अलावा गुरुजनों को आशीर्वाद बताया है।

।।।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*