PDU समाचार
बलदेव:-गांव अवैरनी मे पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराई जा रहे आरसीसी सड़क का निर्माण को लगभग 2 महीने हो चुके हैं

लेकिन आज तक कार्य पूरा नहीं हुआ सड़क के दोनों तरफ एक 2-2 फुट गहरे गड्ढे होने के कारण लोगों को हर रोज जाम से होकर गुजरना पड़ता है, ग्राम प्रधान होशियार सिंह ने जब इसकी शिकायत की तो उसे भी अनसुनी कर दिया।
सड़क के किनारे ही यूनियन बैंक होने के कारण लोगों को घंटो तक जाम से निजात नहीं मिलती।






