GOVERDHAN-विकास प्राधिकरण की पार्किंगों पर एनजीटी के नाम हो रही अवैध वसूली

मथुरा पुलिस बनी मूकदर्शक

मथुरा/गोवर्धन,(परीक्षित कौशिक):-

गोवर्धन में आने वाले श्रद्धालु भक्तों से मथुरा वृदांवन विकास प्राधिकरण द्वारा गोवर्धन में संचालित पार्किंग स्थलों पर एनजीटी के नाम पर बड़े स्तर की अवैध बसूली की जा रही है। जिससे गोवर्धन आने जाने वाले श्रद्धालु भक्तो की आस्था प्रभावित हो रही है। कुछ ऐसा ही मामला शुक्रवार को कैमरा में कैद हुआ है। गोवर्धन डीग मार्ग स्थित सरकारी वाहन पार्किंग स्थल के सामने सड़क मार्ग पर स्टॉपर लगाकर डीग की ओर से गोवर्धन जा रहे चार पहिया वाहन संचालको से पार्किंग कर्माचारी पार्किंग गाड़ी खड़ी कराये बिना ही पार्किंग शुल्क बसूल कर गाड़ी को गोवर्धन की ओर निकालता कैमरा में कैद किया गया है। विदित रहे कि एनजीटी न्यायालय में गोवर्धन पर्वत के पौराणिक स्वरूप एवं पर्वत संरक्षण के लिए गिरिराज संरक्षण समिति की ओर से आनंद गोपाल दास ने याचिका दाखिल की थी जिस पर सुनबाई करते हुए एनजीटी न्यायालय द्वारा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को नोव्हीकल जॉन घोषित कर दिया गया ।

वहीं नोव्हीकल जॉन घोषित होने के बाद गोवर्धन आने वाले के वाहनो के लिए मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण ने पार्किंग स्थल बनाये। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने पार्किंग स्थलों का ठेका किसी प्राइवेट संस्था को दे दिया। अब पार्किंग स्थलों पर कार्यरत कर्मचारी सड़क पर स्टॉपर लगाकर वाहन रोक कर बिना पार्किंग कराये ही बसूली कर रहे हैं। सरकारी पार्किंग की दीवार पर वाहन पार्किंग रेट शुल्क व समय सारिणी भी अंकित की गई थी जिसे पार्किंग कर्मचारियों द्वारा लाल पेंट कर मिटा दिया गया है। और मनमाफिक बसूली कर रहे हैं। इस सम्बंध में हरिओम शर्मा एडबोकेट ने बताया कि पार्किंग स्थलों पर अवैध वसूली हो रही है। जिसकी जानकारी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को दी गई है लेकिन कोई कार्रवाही नही हुई। जिससे पता चलता है कि अवैध बसूली के कारोबार में विकास प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस प्रशासन की संलिप्तता है। समाजसेवी गौतम खंडेलवाल ने बताया कि पार्किंग स्थलों पर एनजीटी के नाम पर हो रही अवैध बसूली के मय साख्य के एनजीटी न्यायालय को अवगत कराया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*