MANT-नेता खींचे खाल यार इस होली में… कवि सम्मेलन में लगे हंसी के ठहाके

हरेकृष्ण गोयल,

 

मांट: होली के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक संध्या में वुधवार रात हास्य, वीररस, ठहाकों, तालियों, वाह-वाह के पटाखे फूटते रहे। किसी ने देश भक्ति तो किसी ने हास्य के रंगों में दर्शकों सराबोर किया। कला, साहित्य, संस्कृति को समर्पित सारथी परिवार द्वारा प. दीन दयाल उपाध्याय इण्टर कॉलेज मैदान कराहरी में वुधवार रात राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ करते हुए रूबिया खान ने पाक सुनले बात आज राज की मेरी, मां भारती के आगे औकात क्या तेरी काव्य पाठ किया।

लपेटे में नेताजी के मशहूर कवि अजय अंजाम ने युद्ध नहीं जीते जाते हैं इन अखबारी नारों से, ये इतिहास लिखा जाता है, खून सनी तलवारों से, बाहर के दुश्मन से तो जंग जीत लें जब चाहें, हम तो बाजी हार रहे हैं, भीतर के गद्दारों से से कविता सुनाई। वीर रस के महारथी अमित शर्मा ने भारतीय राजनेताओं की सहिष्णुता पर प्रहार करते हुए दो थ्पपड़ के बदले में एक थप्पड़ तो मारा करते, बटवांरा भी करना था तो ढंग से बटवांरा करते हैं प्रस्तुत कर जमकर वाह-वाही लूटी है। पैरोडी किंग रामबाबू सिकरवार  ने आज की शिक्षा व्यवस्था पर प्रहार करते हुए- गधों अब झूल सिलवाओ, जमाना खूब आया है,  बिन पढ़े डिग्रियां पाओ-जमाना खूब आया है प्रस्तुत कर जमकर वाह-वाही लूटी।

लाफ्टर किंग सबरस मुरसानी ने श्रोताओं को हंसते-हंसते लोट-पोट करते हुए स्वारथ के उड़त गुलाल, यार इस होली में, नेता खींचे खाल यार इस होली में  प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। हाथरस से नितिन मिश्रा ने ये एलओसी हम ही तोड़ेंगे, हम पर क्रूज रक्खे हैं प्रस्तुत की। दिल्ली से पल्लवी त्रिपाठी, रेवाड़ी यशदीप कौशिक ने भी कविताऐं प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांध दिया। कवि सम्मेलन से पूर्व बृजेश मस्ताना एण्ड पार्टी द्वारा बरसाने की लठामार होली- आज बृज में होरी रे रसिया के साथ, कान्हा बरसाने में आ जइयो, बुलाई गई राधा प्यारी आदि कार्यक्र कर माहौल होली मय बना दिया। कार्यक्रम में मशहूर जादूगर आकश तिवारी ने हैरत अंगेज करतब प्रस्तुत कर सबको सकते में डाल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेविका मधु शर्मा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक सारथी संस्था के सचिव मफतलाल अग्रवाल, यतेंद्र वार्ष्णेय,पवन कुमार अग्रवाल, दिनेश चन्द आचार्य, विकास रावत, दयानन्द स्वामी, राकेशसिंह, दिनेश जायस, होरीलाल, पंकज लवानियां, गौरव अग्रवाल, ने माँ सरस्वती ने चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया।दयानंद गुप्ता, अभय गुप्ता, विनोद अग्रवाल, दीपेश गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अमित शर्मा ने किया। आभार सारथी सचिव मफतलाल अग्रवाल ने व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*