के आर गर्ल्स व बॉयज इंटर कॉलेज और जीआईसी को बनाया सेंटर
भरत लाल गोयल,पीड़ियू समाचार

मथुरा | शनिवार से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हो गया. हालांकि मूल्यांकन की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार से ही हो गई थी. माध्यमिक शिक्षकों के विरोध के बावजूद शनिवार से यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तीन केंद्रों पर प्रारंभ हो गया. जीआईसी सहित केआर गर्ल्स व के आर बॉयज इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षक पहुंचे. हालांकि शुरुआती दिन होने के चलते परीक्षकों की संख्या कम रही. जीआईसी परीक्षा केंद्र पर हाई स्कूल की 1 लाख 15 हजार व इंटरमीडिएट की 71 हजार पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा. यहां इंटरमीडिएट में 25 डिप्टी हेड व 216 परीक्षक और हाईस्कूल में 53 डिप्टी हेड व 412 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं.






