भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | चाणक्य युवा संगठन एवं महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान राल में किया गया, कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों का पगड़ी, पटका एवं माला पहना कर सम्मानित किया गया| तत्पश्चात उनकी समस्याओ को सुना गया, जिनमे जमीन के आवंटन के बाद कब्ज़ा न मिलना प्रमुख रहा | ग्राम लाडपुर तहसील छाता की रचना देवी ने बताया कि उनको जमीन तो आवंटित की गई है लेकिन उसको वापस लिया जा रहा है जो कि बहुत ही शर्मनाक है
सेना मेडल से सम्मानित शहीद बबलू सिंह के अनुज हरिओम चौधरी ने बताया कि कुछ लोगों को ही नौकरियां मिली है| 1अप्रैल 2017 से पहले हुए शहीदों के किसी परिजन को नौकरी नहीं दी गई है | शहीद हेमराज के परिवार को अभी तक नौकरी नहीं मिली है और शहीद की पत्नी को जो सरकारी आवास दिया गया था उसे भी खाली कराए जाने के लिए बार-बार दबाव डाला जा रहा है | योगी सरकार का फैसला पूरी तरह से भेदभाव पूर्ण है| कई को शहीद स्मारक बनाने के लिए जमीन ही आवंटित नहीं की गई | अगर कही व्यवस्था हुई भी है तो उन पर कब्जा प्रशासन द्वारा नहीं दिलाया जा रहा है कहीं पर राजनीतिक लोगों का हस्तक्षेप है तो कहीं पर स्थानीय लोग कब्जा किए बैठे हैं इस प्रकार की समस्याओं से लोगों में आक्रोश व्याप्त है| विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री स्वामी विज्ञानानंद महाराज ने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि यह समस्याएं बहुत ही गंभीर हैं| इन समस्याओं का निदान सरकार को तत्काल करना चाहिए और चाणक्य युवा संगठन द्वारा यह प्रयास किया गया है | चाणक्य युवा संगठन के संस्थापक आर्य अशोक शर्मा ने संकल्प लिया कि शीघ्र से शीघ्र प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर इन समस्याओं का निदान किया जाएगा और जो राजनीतिक लोग इन समस्याओं को पैदा कर रहे हैं उनसे भी मिलकर समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा अन्यथा की स्थिति में आंदोलन किया जाएगा|
इस अवसर पर सांस्कृतिक देशभक्ति कार्यक्रम एवं काव्य पाठ प्रस्तुत किए गए| कार्यक्रम का संचालन आर्य अशोक शर्मा एवं छात्रा सोनिया उपाध्याय ने किया| कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओम प्रकाश बंसल शिशुपाल सिंह मुनेंद्र यादव सुभाष चौधरी उदय चौधरी गोविंद रासबिहारी उपाध्याय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






