MANT-रजत जयंती के लिए किया जनसम्पर्क

हरेकृष्ण गोयल,

मांट। अग्रोहा विकास ट्रस्ट मथुरा के 25 वर्ष पूरे होने पर 2 अप्रैल को मथुरा के अग्र वाटिका में रजत जयंती महोत्सव मनाया जाएगा।

महोत्सव में स्वजातीय बंधुओं को आमंत्रित करने के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा मांट क्षेत्र में जन सम्पर्क किया गया।ट्रस्ट के अध्य्क्ष सुरेश चंद्र कागजी ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रोहा विकास ट्रस्ट बोर्ड अग्रोहा धाम के अध्यक्ष नन्द किशोर गोइन्का, व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग,पूर्व विधायक विवेक बंसल,सतीश ब्रजवासी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, आदि मौजूद रहेंगें। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगें। जनसम्पर्क के दौरान महेश गोयल,दिनेश बिंदल,अरविंद विसाबर वाले आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*