निमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन आज
मन्दिर में तैयारियां हुई प्रारंभ
सुरेन्द्र चौधरी,बलदेव

ब्रज के राजा ठाकुर श्री दाऊजी महाराज के मंदिर में विश्व प्रसिद्ब हुरंगा की तैयारियां आज से प्रारंभ हो गई है। मन्दिर में आज श्री दाऊजी महाराज के हुरंगा निमंत्रण पत्र का मंदिर रिसीवर रामकटोरा पांडेय ने विमोचन कर इस को बितरण करने का श्री गणेश किया। मन्दिर रिसीवर रामकटोरा पांडेय ने बताया कि ब्रज की होली का मुकट मणि श्री दाऊजी का हुरंगा है।
इस बार ये आयोजन 22 मार्च को मन्दिर प्रांगण में आयोजन किया जायेगा। ब्रज में भगवान श्री कृष्ण व राधा के प्रेम की होली होती है। वही ब्रज के राजा की नगरी में देवर भाभी के मध्य हुरंगा होता है। ब्रज के फाग महोत्सव में दाऊजी का हुरंगा मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। होलिकाष्टक से मन्दिर में टेशू के फूलों से बना प्राकृतिक रंग आरती के समय भक्तों पर उड़ाना प्रारंभ हो गया। रिसीवर ने बताया इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं को अनेक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी । जिससे उनको हुरंगा देखने में परेशानी ना हो, मंदिर की छतों को त्रिस्तरीय स्टेडियम बनाने का कार्य आज से ही शुभारंभ हो गया। जहां से दर्शकों को अधिक से अधिक संख्या में हुरंगा देखने का आनन्द मिल सकें।हुरंगा को आधुनिक बनाने के लिये मशीनों के द्वारा गुलाल उड़ाने के लिये व्यवस्था की गई। साथ ही दो दर्जन से अधिक फब्बारे के द्वारा टेशू के रंग को मन्दिर परिसर में डालने की व्यवस्था है।इस बार हुरंगे में 50 कुंटल गुलाल, 20 कुंटल अबीर, 10 कुंटल टेसू के फूल, केसर , चुना , फिटकरी के साथ प्राकृतिक रंग हुरंगा के लिये तैयार कराया जाएगा। मंदिर स्तर पर हुरंगे की तैयारियों को 20 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। होली वाले दिन समस्त नगर की चौपाई परिक्रमा के रूप में समस्त सेवायत कल्याणदेव वंशज निकालते हैं। होली के दूसरे दिन मंदिर में सेवायत गोस्वामी समाज नवीन वस्त्र धारण कर महारास का आयोजन मंदिर प्रांगण में करते हैं । जिसको ब्रज भाषा में दहनावर भी बोला जाता है। इस दौरान दिनेश पांडेय,गोकुलेश पांडेय, सुधीर अग्रवाल, आदि उपस्थिति थे।






