GOVERDHAN-हाइवा ट्रक के नीचे आने से किशोर की दर्दनाक मौत

 ग्रामीणों ने तीन घंटे तक लगाया

मथुरा/गोवर्धन,(परीक्षित कौशिक):

गोवर्धन मार्ग पर मंडी समिति के समीप राशन की दुकान पर गुरूवार को साइकिल से राशन लेने जा रहे गांठौली निवासी किशोर की हाइवा ट्रक के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद ग्रामीणों ने डीग मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद बमुश्किल जाम को खोला जा सका।

घटनाक्रम के अनुसार गुरूवार की सुबह करीब 9 बजे प्रवीन (15) पुत्र लक्ष्मण निवासी गांठौली अपनी साइकिल से मंडी समिति के सामने बनी सरकारी राशन की दुकान पर जा रहा था कि गोवर्धन की ओर से तेज गति से आ रहे भरतपुर नंबर के हाइवे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सामने से टक्कर के कारण साइकिल किनारे जा गिरी जबकि प्रवीण डंफर के पहिए के नीचे आ गया। पहिए के नीचे आने से उसकी दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंफर को लेकर चालक गांठौली की ओर से लेकर फरार हो गया लेकिन ग्रामीणों का पीछा करने पर डंफर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने दुर्घटना स्थल डीग मार्ग पर कंटीली झाड़िया डालकर जाम लगा दिया। जाम लगने के बाद वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। मौके पर सीओ कैलाश चंद पांडेय व पुलिस फोर्स पहुंच गया लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने पर अडिग रहे। करीब दो घंटे बाद धनगर समाज के नेताओं के समझाने के बाद जाम को खोला जा सका। इस संबंध में मृतक के पिता लक्ष्मण ने डंफर के अज्ञात चालक के खिलाफ तेज से लापरवाही से टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज कराया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*