GOVERDHAN-शोभायात्रा डोला आज 22 को

गोवर्धन,(परीक्षित कौशिक): विश्व प्रसिद्ध पवित्र तीर्थ स्थल गोवर्धन धाम के विष्णु स्वामी संप्रदाय निर्मोही अखाड़ा श्री गोवर्धन पीठ के पीठाधीश्वर श्रीमद गोस्वामी केशव आचार्य जी महाराज द्वारा भू प्रगत्य मुख्य मुकुट मुखारविंद ठाकुर श्री हरि देव जी महाराज महाराज का शोभायात्रा महोत्सव डोला महोत्सव दिनांक 22 मार्च 2019 को समय करीब 12:00 बजे पीठ प्रांगण से होते हुए प्रगट स्थल बड़ी परिक्रमा मार्ग बिछुआ कुंड पर पीठ प्रांगण में मनाया जाएगा…

शोभा यात्रा के संयोजक विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक तीर्थ गुरु एवं पीठाधीश्वर सम्राट युवराज निर्मोही डॉ केशव आचार्य गोस्वामी ने बताया है शोभा यात्रा कार्यक्रम का अध्यक्षता विष्णु स्वामी संप्रदाय निर्मोही अखाड़े के मुख्य पीठाधीश्वर गोस्वामी आचार्य श्री पुरुषोत्तम लाल जी महाराज करेंगे दिनांक 20 मार्च को होली महोत्सव दिनांक 21 मार्च को धूल दिवस तथा 22 मार्च को ठाकुर जी महाराज के विग्रह का अभिषेक दर्शन विशेष श्रृंगार दर्शन आध्यात्मिक चर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा बिछुआ कुंड पर ठाकुर जी महाराज का जन्मोत्सव एवं समाज गायन विश्व प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा आयोजित किया जाएगा जिसमें देश विदेश के एवं विभिन्न प्रांतों के श्रद्धालु भक्त भाग लेंगे इस संबंध में एक विशेष बैठक का आयोजन गोस्वामी समाज की का दिनांक 18 मार्च 2019 को किया जाएगा जिसमें महोत्सव की रूपरेखा तय की जाएगी बैठक में समस्त गोस्वामी समाज के आचार्य महंत भाग लेंगे उक्त आयोजन की जानकारी सेवारत व्यवस्थापक गोस्वामी वैद्य चंद्र मोहन जी महाराज ने दी ठाकुर जी के जन्मोत्सव में भारी से भारी संख्या में शामिल होकर अपने जीवन को कृतार्थ करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*