BALDEO-हुरंगा पर बलदेव में होगी विशेष व्यवस्थाएँ ….मौर्य

असमाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

सुरेन्द्र चौधरी,बलदेव

होली के महापर्व को देखते हुये बुधवार को प्रशासनिक एवं पुलिस द्वारा बलदेव में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।जिसमे बलदेव क्षेत्र के प्रधान एंव व्यापारी गण मौजूद थे। बैठक को सम्बोधित करते हुये उपजिलाधिकारी हनुमान प्रसाद मौर्य ने कहा कि ब्रजराज ठाकुर श्री दाऊजी महाराज की नगरी में होने वाले होली महोत्सव की ब्रज में अलग ही पहचान है।

हुरंगा के सफल आयोजन के लिए इस बार और अच्छी व्यवस्थाएँ की जायेगी। सीओ महावन प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि होली एंव चुनावो में क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था के लिये पुलिस की दुरस्त रहेगी। असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जायेगी।अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष कमल कुमार पांडेय ने कहा कि हुरंगा के अवसर पर बलदेव में आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। हनुमान तिराहा, पुराना बस स्टैंड,पानी की टँकी,रीड़ा वाला तिराहा आदि जगहों पर बेरिकेडिंग रहेगी।क्षीरसागर में शुद्भ जल के साथ उसमे गोताखोर व नाव की व्यवस्था हर मोजुद रहेगी। बलदेव प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले त्योहारों के मद्देनजर असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। बाजारों में त्योहारों के मद्देनजर चार पहियाँ वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जायेगा। जिससे जाम के झाम से सभी को मुक्ति मिल सकेगी।इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर,जयपाल सिंह पूर्व प्रधान,महेश तोमर,ब्रजेश पांडेय,अमित कुमार,राजकुमार सिह,सूरज ठेकेदार,त्रिलोकी पांडेय,जयपाल सिंह प्रधान,योगेंद्र सिह सिकरवार, विपिन कुमार,हरीश कुमार ,धर्मेंद्र तोमर,आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*