GOVERDHAN-आचार संहिता का नियम तोड़ने पर होगी कार्यवाही- सीओ

गोवर्धन के थाना परिसर में चुनाव आचार संहिता को लेकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक करते एसडीएम और सीओ

 होली उत्सव और चुनाव को लेकर स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन की बैठक

गोवर्धन,(परीक्षित कौशिक):- आचार संहिता को लेकर एसडीएम प्रशासन की ओर से थाना प्रांगण में बुधवार को स्थानीय लोागों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम नागेन्द्र सिंह ने कहा कि चुनाव संहिता का ध्यान रखने की आवश्यकता है। अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा गाड़ी या किसी स्थान पर चुनावी झंडा व बैनर लगाया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। होली के उत्सव में आचार संहिता का ध्यान रखें। उन्होंने कस्बा के चेयरमैन और गांवों के प्रधान जनप्रतिनिधियों से होली उत्सव के माहौल के बारे में जानकारी की। सीओ कैलाश चंद पांडेय ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने दो दिन में शस्त्र लाइसेंस थाने में जमा कराने के निर्देश दिये। नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने एनजीटी आदेश से लगाई गई लोहे की चैंन से हो रही परेशानी को देखते हुए व्यापारिक वाहनों के आवागमन करने के लिए नियत समय निर्धारित करने के लिए मांग की। इस अवसर पर चेयरमैन गोवर्धन खेमचंद शर्मा, राधाकुंड चेयरमैन टिमूटे, नगर उद्योग व्यापार महामंत्री गणेश पहलवान, ईओ अनिल कुमार सिंह, ईओ महेन्द्र कुमार, प्रधान प्रतिनिधि जतीपुरा सत्तो ठाकुर, रघुनाथ दास गद्दी के महंत केशव दास, रामकिशन प्रधान, बालकृष्ण अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, हेमंत शर्मा, पंकज बौहरे, कपिल सेठ, मोहम्मद फारूकी, आदि थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*