MATHURA-होली खेलो तो आजाऔ बुला रही राधा प्यारी

बरसाना और नंदगाँव की लट्ठमार होली का लुत्फ लेंगे श्रद्धालु
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

यूँ तो ब्रज में होली बसंत पंचमी से ही शुरू हो जाती है किन्तु यहां की विश्वप्रसिद्ध लठामार होली का आनंद ही कुछ और है। कहा जाता है कि महाराष्ट्र का दही हांडी उत्सव और बनारस की होली भी ब्रज की होली के सामने फीकी नजर आती है। बसंत पंचमी से ब्रज में होली महोत्सव शुरू हो चुका है। ब्रज के सभी मन्दिरों , मठों और गाँवों में होली का रंग बरसना शुरू हो गया है। पूरे विश्व में होली की शुरूआत बरसाना धाम से होती है जो भगवान श्रीकृष्ण की स्वामिनी लाडली जी श्रीराधा जी की जन्म, क्रीडा व लीला स्थली है। ब्रज में बसंत पंचमी से शुरू होने वाला होली महोत्सव धूरेडी और कहीं-2 बसौड़ा पूजन तक चलता है। लेकिन विशेष विशाल होली महोत्सव फाल्गुन शुक्लपक्ष अष्टमी से यानि लड्डू फेक होली से शुरू होता है। आइये आपको कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दे देते है जोकि निम्नवत रहेंगे।

14 मार्च 2019 नंदगाँव फाग आमंत्रण उत्सव
14 मार्च 2019 बरसाना लड्डू होली
15 मार्च 2019 बरसाना लठामार होली
16 मार्च 2019 नंदगाँव लठामार होली
17 मार्च 2019 श्रीकृष्ण जन्मस्थान की होली
17 मार्च 2019 वृन्दावन की होली व परिक्रमा
18 मार्च 2019 छड़ीमार होली गोकुल
20 मार्च 2019 होलिका दहन, होली दरवाज़े की होली, फालैन में पंडा का जलती होली में से निकलना
20 मार्च 2019 चतुर्वेदी समाज का डोला होलीगेट मथुरा
21 मार्च 2019 द्वारिकाधीश मंदिर की होली, चतुर्वेदी समाज का डोला
22 मार्च 2019 दाऊजी का छड़ीमार हुरंगा, जाव का हुरंगा,नंदगाँव का हुरंगा।
22 मार्च 2019 मुखराई का चरकुला नृत्य
23 मार्च 2019 बठैन का हुरंगा, गिडोह का हुरंगा।

उपरोक्त कार्यक्रमानुसार आप भी ब्रज की होली का आनंद प्राप्त कर सकते हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*