कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी देते उप परियोजना निदेशक सुशील कुमार गौतम

मथुरा:- विकासखण्ड चौमुहां के ग्राम पंचायत आझई खुर्द एवं विकासखण्ड गोवर्धन के ग्राम पंचायत अडींग में परम्परागत कृषि योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें उप परियोजना निदेशक (आत्मा) ने किसानों को कृषक पंजीकरण एवं विभागीय योजनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी।
पूर्व उप परियोजना निदेशक (आत्मा) वज्ञानिक प्रदीप कुमार दीक्षित द्वारा किसानों को जैविक खेती के फायदे बताये गए तथा सभी कृषकों को जैविक खेती अपनाने के लिए कहा और साथ ही कीट नाशक दवाओं के बारे में अवगत कराया। उप परियोजना निदेशक सुशील कुमार गौतम द्वारा किसानों को कृषि यन्त्र व रासायनिक उर्वरकों के बारे में अवगत कराया और सरकार द्वारा योजनाओं के बारे में जानकारी दी। समूह के अध्यक्ष महाजीत ने उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त किया।






