हरेकृष्ण गोयल,

मांट। रविवार को आचार संहिता लागू होते ही तहसील प्रशासन एक दम हरकत में आ गया औऱ बाजारों में लगे नेताओं के हॉर्डिंग्स उतार कर फेंक दिए।
शाम को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जैसे ही आगामी लोकसभा चुनावों की घोषणा की गई,वैसे ही देश भर में आचार संहिता भी लागू कर दी गयी,एसडीएम श्याम अवध चौहान,नायब तहसीलदार अजय यादव, राजस्व निरीक्षक अर्जुन सिंह समेत तहसील के आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी देर शाम ही बाजारों में निकल पड़े और तमाम होर्डिन्स उतार दिए।एसडीएम ने बताया कि जल्द ही पूरे क्षेत्र से ऐसे हॉर्डिंग्स उतार दिए जाएंगे।






