MATHURA-विश्वविद्यालय की परीक्षाओ मे नकल का नंगा नाच

-कई कॉलेजो मे नकल के लिए की गई सौदावाजी
-आगरा मथुरा सीमा पर स्थित एक कॉलेज में कॉपी बदलने की खबर


पीडि़यू समाचार

Mathura| आगरा विवि की परीक्षाओ मे खुलकर नकल चलने से ये मजाक बनकर रह गई हैं ‘| जिले के कई कॉलेजों में नकल कराने को लेकर मोटी सौदेबाजी
की गई हैं | विवि प्रशासन की ढिलाई से लग रहा है कि उसने भी परीक्षाओं में नकल को अभयदान दे दिया है |
यूनिवसिर्टी की वर्तमान में परीक्षाये संचालित है | हालाँकि नकल रोकने को विवि ने सेल्फ सेंटर प्रणाली को खत्म कर दिया है, किंतु सूत्रों की माने तो इस बार नकल का खेल बढ़ गया है | बलदेव और राया ब्लॉक के कई कॉलेजो मे खुलकर नकल के ठेके उठे हैं |इन जगहो पर कई कॉलेजों में स्टूडेंट्स से नकल के एवज में 3-3 हज़ार रुपए बसुलने की चर्चा है | कई कॉलेजो मे जिस कॉलेज का सेंटर है, उससे सांठ गांठ कर नकल की मोटी सौदेबाजी की गई है | सूत्रों के अनुसार आगरा मथुरा बार्डर पर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर एक कॉलेज संचालक से मोटी रकम की मांग की गई है| बहरहाल कुछ भी हो, विवि की भी अभी तक नकल रोकने की मंशा कम लग रही है | क्यू की विवि प्रशासन ने नकल रोकने के लिए अभी तक कोई माकूल व्यवस्था नहीं की है | वरन फ्लाइंग स्क्वैड्‍स तक गठित नहीं किए गए हैं, जिसका फायदा नकल माफिया खुलकर उठा रहे हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*