BALDEO-जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंके ….जयंत,देखें वीडियो

सुरेन्द्र चौधरी,बलदेव-

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने आज बलदेव क्षेत्र में पचावर, बरौली, मडोरा आदि जगहों पर नुक्कड़ सभा करके लोकसभा चुनावों के लिए बिगुल फूंक दिया।इस दौरान जयंत चौधरी का जगह जगह स्वागत हुआ। बरौली में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा 2019 के चुनाव में हमें झूठे जुमले वाली सरकारों को नहीं चुनना है। 2014 के चुनावों में जो गलती आप ने की थी वह गलती आपको इस बार नहीं करनी है।

सपा, बसपा, एवं राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी को आपको भारी मतों से जिताना है। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुये कहा कि कहा जो सरकार उद्योगपतियों पूजी पतियों के ऋण कर्ज माफ कर सकती है । उस सरकार के पास देश की रीड कहे जाने वाले किसान का कर्ज़ को माफ करने के लिए पैसा नहीं है। किसान कर्ज के चक्कर मे आत्म हत्या कर रहा है। किसान की फसल को आवारा पशुओ के द्वारा नुकसान पहुँचाया गया है।पर आज तक प्रदेश सरकार की गांवों में गोशालाये नही बनी है। कुंभ में अरबों खरबों रुपया खर्च करके इस सरकार ने किसानों को दयनीय हालत में पहुंचा दिया है । उत्तर प्रदेश के चुनावों में जहां भाजपा ने किसानों से कर्ज माफी का जो वादा किया था । वह आज तक सही रूप से कारगर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा की प्रदेश सरकारों में शिक्षा का बाजारीकरण हो गया है। वहां पर सरकारी विद्यालयों को प्राइवेट संस्थानों के हाथों में दे दिया गया है । हमको इस बार किसान के कर्ज के माप के साथ साथ शिक्षा पर लेने वाले लोन को भी माफ कराना होगा। यह सरकार हमारे पुत्रों की सहादत पर राजनीति कर रही है । एक और जहां सेना का जवान शहीद हो रहा है। वहीं दूसरी ओर यह सरकार अपनी पूर्ण मुस्कुराहट के साथ जगह जगह चुनावी रैली उद्घाटन आदि के प्रचार प्रसार में लगी हुई है। ऐसी सरकारों को उखाड़ फेंकने के लिए हम सबको एकजुटता के साथ लगना होगा। लोकदल के प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिकरवार ने कहा इस जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हम सबको एकजुटता के साथ 2019 के चुनाव में आना होगा। इस सरकार ने जो दो हजार की रेवड़ी कुछ किसानों को दी हैं । ये सब चुनाव का हथियार है । हम को इस तरह के जाल में नही फंसना है। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं युवा नेता यतेन्द्र सिकरवार ने छिबरऊ मोड पर सैकड़ों बाइक सवारों के साथ जयंत चौधरी का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामरस पाल पोनियाँ, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी , तेजपाल सिंह, डॉ अशोक अग्रवाल, राजपाल सिंह भरगर, ठाकुर नरेंद्र सिंह, बसपा नेता योगेश द्विवेदी, योगेश नौहवार, बृजेश चाहार अनिल चौधरी ,फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण, विवेक देशवार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। संचालन राष्ट्रीय लोकदल नेता राजेंद्र सिंह सिकरवार ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*