आर एस एस द्वारा भारत की भारतीय अवधारणा पुस्तक का विमोचन हुआ
बच्चो को अच्छा नागरिक बनाने के लिए संस्कार प्रदान करे – कुलपति
पीडि़यू समाचार
_______
मथुरा l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संपर्क विभाग और मथुरा महानगर के तत्वावधान में “भारत की भारतीय अवधारणा” विषयक पुस्तक का विमोचन करते हुए प्रमोद कुमार चौहान , सह संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्रज प्रांत ने कहा कि साहित्य का समाज में विशिष्ट स्थान है l साहित्य मन के भाव को शुद्ध करता है l अपनी संस्कृति का प्रचार – प्रसार करने के लिए पुस्तक एक अच्छा माध्यम है l लोगों में राष्ट्रीय भाव जाग्रत करने के लिए आज पुस्तक का विमोचन किया गया है l उन्होनें बताया कि इस पुस्तक के संपादक नरेंद्र ठाकुर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग के तत्वावधान में 12- 13 सितम्बर 2016 को लखनऊ में आयोजित संगोष्ठी में आयें विद्वानों के विचारों को संकलित कर “भारत की भारतीय अवधारणा” पुस्तक प्रकाशित की है l यह पुस्तक चिंतकों के विविध विषयों यथा राष्ट्र, अर्थ, इतिहास आदि पर प्रबोधन का संकलन है l उन्होने आव्हान किया कि लोग पुस्तक को स्वयं पढ़े और इसमें निहित राष्ट्रीयता के विचारों का समाज में प्रचार -प्रसार करें l उन्होने भारत की भारतीय अवधारणा क्या है पर विस्तार से प्रकाश डाला l

कार्यक्रम के अध्यक्ष डा राणा सिंह, कुलपति, संस्कृति विश्वविद्यालय, मथुरा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारत देश का चिंतन देश की गौरवशाली परंपरा का जीवित रखने की रही है l उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व की सबसे बड़ी संस्था के रूप में अपने विभिन्न सेवा संगठनों के माध्यम से मानव सेवा को एक धर्म के रूप में देख कर कार्य कर रहा है l कुलपति ने आव्हान किया कि बच्चों में नैतिक शिक्षा एवं जीवन मूल्यों की शिक्षा दे, जिससे श्रेष्ठ भारत का निर्माण होगा l उन्होनें पुस्तक में समाहित अच्छे विचारों का प्रचार -,प्रसार करने, राष्ट्र निर्माण, मानव सेवा धर्म, भारतीय सांस्कृतिक विरासत, सांस्कृतिक विविधता आदि विषयों पर भी विचार रखे l

डाo कमल कौशिक, विभाग संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मथुरा ने संपर्क विभाग का परिचय रखा l
कार्यक्रम का शुभारंभ डा राणा सिंह, कुलपति संस्कृति विश्वविद्यालय मथुरा, प्रमोद कुमार चौहान, सह संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत , डाo कमल कौशिक विभाग संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मथुरा विभाग एवं लालचन्द वासवानी, माo संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मथुरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया l
अतिथियों का परिचय निरुपम भार्गव, विभाग केन्द्र प्रमुख संपर्क विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कराया l कार्यक्रम का संचालन डाo भोले सिंह, संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मथुरा महानगर एवं धन्यवाद ज्ञापन निरुपम भार्गव ने किया l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहन स्वरूप भाटिया, धर्मेन्द्र जी, महानगर प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मथुरा महानगर, कार्यवाह शिव कुमार, वीरेन्द्र मिश्रा, जगदीश, चंद्रभान, रोशन लाल, शिवराम सिंह शासकीय अधिवक्ता, चंद्र मोहन अग्रवाल, भीष्म दत्त, विद्यार्थी प्रचारक, मुकेश शर्मा जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, योगेश कुमार, श्यामवीर, वीद्युतमा, उमा शर्मा आदि भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे l






