परीक्षित कौशिक

मथुरा:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्द पंकज ने नवनिर्मत कीर्ति मन्दिर में अपने प्रियजनों के साथ दर्शन कर हुए अभिभूत। इस मौके पर एसएसपी श्री सत्यार्थ ने कहा कि जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज ने श्रीधाम बरसाना में जगत जननी श्री राधा रानी जी की माता श्री कीर्ति महारानी जी का मन्दिर बनाकर संसार के लोगों पर अहैतुकी कृपा की है। इस अवसर पर प्रेम मन्दिर एवम कीर्ति मन्दिर रँगीली महल के प्रशासनिक अधिकारी श्री अजय त्रिपाठी जी ने ठाकुरजी का दुपट्टा एवम प्रसादी देकर स्वागत किया। बरसाना थाना प्रभारी इंसपेक्टर रवि त्यागी मौजूद रहें।






