GOVERDHAN-गोवर्धन प्रेस क्लब के अध्यक्ष और दानघाटी मन्दिर के सेवायत परीक्षित कौशिक ने किया स्वागत

 गिरिराज दर्शन को आये दिल्ली के डीआईजी का स्मृति चिन्ह भेंट करते गोवर्धन प्रेस क्लब के अध्यक्ष परीक्षित कौशिक।
गिरिराजजी की शरण में पहुंचे डीआईजी
मथुरा: शनिवार को दिल्ली के डीआईजी प्रवीण राठौर ने गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज जी के दर्शन किए। प्रवीण राठौर ने पूजा के उपरांत गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई और मानसीगंगा स्थित मुकुट मुखारविंद गिरिराज जी के दर्शन किए। इसके बाद गोवर्धन प्रेस क्लब के अध्यक्ष परीक्षित कौशिक ने उनको गिरिराज जी का स्मृति चिन्ह भेंट किया। सपत्नीक पहुंचे प्रवीण राठौर ने निजी यात्रा बताते हुए कहाकि ब्रजभूमि में आकर उन्हें शांति और सकून मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*