MANT-होली पर डीजे चलाने पर हो सकती है जेल

हरेकृष्ण गोयल,
मांट। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि यदि होली पर बिना अनुमति के कहीं भी डीजे चलता मिला तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
होली के त्यौहार को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार की देर शाम थाना प्रांगण में गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि होली के मौके पर मुख्य फसाद की जड़ डीजे है। इस पर कड़ाई से रोक लगाई जाएगी। इलाके में जितने भी लोग किराये पर डीजे देते हैं,उन्हें सख्त हिदायत दी जाएगी कि बिना अनुमति देखे किसी को डीजे न दें।
उन्होंने कहा कि धुलेड़ी के दिन तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों को हवालात में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में पूर्व में होली के हुड़दंग में झगड़े हुए थे,उन गांवों के उपद्रवी लोगों की पहचान कर ली गयी है,उन्हें पाबन्द किया जा रहा है।
श्री कुमार ने लोगों से अपील की,कि वह होली पर शराब का सेवन न करें,एक दूसरे को रंग गुलाल लगायें, और पुराने गिले शिकवे दूर करें। सिर्रेल्ला के प्रधान ने होलिका दहन स्थल पर विवाद से अवगत कराया,बैठक में उपनिरीक्षक जय सिंह,शिववीर सिंह,मोहित कुमार के अलावा जावरा प्रधान विजेंद्र पाल सिंह गावर,अशोक चौधरी,मांट मुला प्रधान भगवान सिंह,मांट राजा प्रधान राजेश बाल्मीक,आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*