MANT-एसबीआई के नई दिशा कार्यक्रम का समापन,बेहतर सुविधा देने के लिए दिए टिप्स

हरेकृष्ण गोयल

मांट। भारतीय स्टेट बैं fcक के उप महा प्रबंधक अनिल चोपड़ा ने “नई दिशा”कार्यक्रम के दूसरे दिन बैंक कर्मियों को सफलता के टिप्स दिए,उन्होंने समझाया कि कैसे वह और भी अच्छी सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं। दो दिवसीय कार्यशाला के समापन पर बैंक की मांट, राया व दरबे शाखाओं के समस्त स्टाफ को उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया कि किस तरह वह अपनी सेवाओं में सुधार कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि जिस तरह देश मे बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर सेवा देते हैं,उसी तर्ज पर काम की व्यवस्था होनी चाहिए,बडा जमा व निकासी वाले ग्राहकों की अलग व्यवस्था हो तो उसके परिणाम निश्चित तौर पर सकारात्मक ही आएंगे।

श्री चोपड़ा ने कहा कि बैंक की सीट पर बैठे कर्मचारी का व्यवहार बेहद मधुर होना चाहिए,यदि उसके सीट के स्तर का काम भी नहीं है, तो भी वह ग्राहक को सम्मानपूर्वक दूसरी सीट पर जाने के लिए कहे,तो कर्मचारी को भी आत्मिक सन्तुष्टि मिलेगी। एसबीआई के डीजीएम श्री चोपड़ा ने कहा कि दिन प्रतिदिन बैंकों की चुनोतियाँ बढ़ती जा रही है,वहीं प्रतिस्पर्धा का भी दौर है,ऐसे में बेहतर सेवा देने वाले बैंक ही अपना व्यापार बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशाला पूरे देश भर में चल रही हैं,जिनके माध्यम से बैंक कर्मियों को कार्यस्थल पर बेहतर ढंग से कार्य करने को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद उन्होंने बताया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस कार्यशाला से बैंक कर्मी प्रभावित होंगे।कार्यक्रम में मुख्य शाखा प्रबंधक यशपाल सिंह, ऋण प्रबंधक पन्नालाल,चंद्रमोहन,साहब सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*