MANT-एक्सप्रेस वे पर हादसा,बाल बाल बचे गोल्डन बाबा

हरेकृष्ण गोयल

मांट।लाखों रुपये के सोने के जेवर पहनने वाले चर्चित गोल्डन बाबा की कार एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई,गनीमत रही कि बाबा को ज्यादा चोट नहीं आई। सुधीर कुमार मक्कड़ उर्फ गोल्डन बाबा अपने आधा दर्जन शिष्यों के साथ गुरुवार को फॉर्च्यूनर कार से इटावा से गाजियाबाद लौट रहे थे। महावन थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 124 के समीप अचानक कार अनियंत्रित हो गई, तेज रफ्तार कार रोड पर पुलिया से टकरा गई। सूचना मिलते ही टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह व जेपी ग्रुप के राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए।गाड़ी से बाबा समेत सभी लोगों को निकलवाया,शिष्यों द्वारा मंगाई गई दूसरी गाड़ी में सवार हो सभी लोग गाजियाबाद चले गए।

बाबा के अलावा उनके साथ गाड़ी में सवार राहुल,सुनील,जय प्रकाश,अजय,पंकज व तरुण को मामूली चोटें आईं,वहीं गाड़ी चला रहे बाबा के रिश्तेदार राहुल को गम्भीर चोटें होने पर अस्प्ताल भेज दिया गया है। बाबा को देखने जुटी भीड़  गोल्डन बाबा की कार के दुर्घटनाग्रस्त ग्रस्त होने की सूचना मिलते ही तमाम राहगीर रुक गए,वहीं बाबा  भी सड़क के सहारे कालीन बिछा कर बैठ गए,नीचे सर्विस रोड से भी तमाम लोग बाबा को देखने पहुंच गए। कई लोगों ने बाबा के साथ सेल्फी भी ली,बताया गया है कि बाबा ने हादसे के वक्त भी करीब 20 किलो सोना पहना हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*