हरेकृष्ण गोयल

मांट। भारतीय स्टेट बैंक के उप महा प्रबंधक अनिल चोपड़ा ने कहा है कि आगामी दिनों में बैंकिंग व्यवस्थाओं में कई तरह के बदलाब आने हैं,पर उनको भी सभी बैंक कर्मियों को आज की तरह ही व्यवस्थित करने की जरूरत है। भारतीय स्टेट बैंक के तत्वाधान में गुरुवार से दो दिवसीय कार्यशाला “नई दिशा” की शुरुआत तहसील के सामने गोयल मार्केट के सभागार में शुरू की। कार्यक्रम में समझाया गया कि बैंक कर्मी सीमित स्टाफ के रहते हुए भी किस प्रकार बेहतर सुविधा ग्राहकों को दे सकते हैं। उन्होंने टीम वर्क पर भी जोर दिया।

दिल्ली से बैंक कर्मियों को प्रशिक्षित करने आये श्री चोपड़ा ने कहा कि बैंक कर्मियों को ग्राहकों से मधुर सम्बन्ध बनाये रखने होंगें,क्यों कि बैंक का उद्देश्य केवल व्यापार ही नहीं बल्कि ग्राहकों से मधुर सम्बन्ध बनाना भी है। उन्होंने कहा कि शाखा प्रबन्धको से कहा गया है कि वह ऐसी व्यवस्था करें कि सप्ताह में कम से कम एक बार स्टाफ समय से घर पहुंच जाए। श्री चोपड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत देश भर के ढाई लाख बैंक कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाना है।कर्यक्रम में मांट के मुख्य प्रबंधक यशपाल सिंह,आगरा क्षेत्रीय कार्यालय के एच. आर.प्रबंधक आर.डी. मीणा के अलावा सुरीर, बाजना,नोहझील व टेंटीगांव शाखाओं का समस्त स्टाफ मौजूद था। शुक्रवार को मांट, राया व दरबे शाखा के स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य शाखा प्रबंधक ने बताया कि शुक्रवार को इस कार्यशाला के चलते शाखा दोपहर तक ही खुलेगी।






