MATHURA-गाँव गाँव घूम कर ग्रामीणों को बताई वोट डालने की प्रक्रिया

भरत लाल गोयल. पीडि़यू समाचार

शहर व ग्रामीण नागरिकों को ईवीएम मशीन द्वारा वोट डालने के बारे में मतदान जागरूकता गाड़ी के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है। मतदान अधिकारी अवधेश कुमार शर्मा द्वारा मतदाताओं को मशीन की कार्यप्रणाली एवं वीवीपेड की जानकारी दी जा रही है।

बुधवार को कस्बा फरह सहित क्षेत्र के दर्जनो गांवो में करीब 200 लोगों को वोटिंग के बारे में जानकारी दी गई | मतदाताओं को समझाया गया कि ईवीएम मशीन में किस प्रकार से अपने द्वारा दिए गए मत की जानकारी वीवीपेड में दिखाई देती है और बताया कि मतदाताओं को सही तरीके से वोट कैसे डालना चाहिए। बुधवार को गाड़ी के माध्यम से क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में करीब दो सैकड़ा लोगों को मतदान सम्बंधी जानकारी दी गई।

उत्तर प्रदेश मथुरा एम के चंद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*