BALDEV-काम,क्रोध,लोभ,मोह से ग्रसित है मनुष्य …… बीके सीता

सुरेन्द्र चौधरी 

बलदेव:-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बलदेव सेन्टर द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शिव बाबा की सुंदर शोभायात्रा नगर में निकाली गई। शोभायात्रा में शिव बाबा की सुंदर झांकी तथा साथ में श्वेत वस्त्र धारी ब्रह्माकुमार कुमारी शिव ध्वज हाथ में लेते हुए और शिव बाबा के सुंदर-सुंदर नारे लगाते हुए चल रहे थी। शोभायात्रा में अभी नहीं तो कभी नहीं’ ‘ बीड़ी पीना छोड़ दो, शराब पीना छोड़ दो, आपस में प्रेम करो आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे । शोभायात्रा का शुभारंभ हाथरस जनपद प्रभारी बीके सीता बहिन, सादाबाद प्रभारी बीके भावना बहिन, कस्वा प्रभारी राजकुमार सिह,,बलदेव प्रभारी सीमा बहिन ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। नगर में शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प बर्षा कर स्वागत नगर वासियों के द्वारा किया गया।’ शोभायात्रा समापन के बाद कटारा मैरिज होम पर पहुँची, जहां पर मंचीय कार्यक्रम के रूप में परिवर्तित हो गई । जहां पर एक मंचीय कार्यक्रम हुआ।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बीके सीता बहिन ने बताया आज संसार में त्राहि-त्राहि मची हुई है । आज इंसान को अपने अंदर की बुराइयों ने काम क्रोध लोभ मोह आदि ने ग्रसित कर लिया है । जिससे मनुष्य के जीवन में दुख व अशांति आ चुकी है । अपने अंदर की बुराइयों को शिवबाबा पर समर्पित करना होगा। और उसके बदले शिव बाबा से ज्ञान, शान्ति , आनंद , प्रेम आदि को अपने जीवन में धारण करना होगा तभी हमारा सच्चा शिवरात्रि का व्रत रहना सार्थक होगा । सादाबाद प्रभारी ब्रह्मा कुमारी भावना बहन ने कहा कि आज मनुष्य भगवान को भूल गया है। हम आपस में तो लड़ते झगड़ते रहते हैं । लेकिन हमें पता नहीं कि हमारा पिता एक है । जो निराकार और नेक है। । अभी वह स्वयं परमात्मा शिव हमको गीता का ज्ञान और सहज राज योग की शिक्षा दे रहे हैं । जिससे हम सुख शांति से भरपूर हो जाएंगे । और आने वाली नई दुनिया में जाने के लायक बन जाएंगे। हम सभी को पतित से पावन बनाने के लिए भगवान का अवतरण इस धरा पर हो चुका है। मथुरा प्रभारी बीके सुनील बहन ने सुंदर गीत के माध्यम से आत्मा का परिचय दिया कि मैं कौन हूं। और मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है ? मैं एक चेतन शक्ति आत्मा हूं। जो इस शरीर में विराजमान हूं। मुझे अपने जीवन में शांति सुख लाने के लिए पहले अपने अंदर गुणों को जीवन में धारण करना होगा। बलदेव प्रभारी सीमा बहिन ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक सर्वव्यापी संस्था है । भारत में लगभग 8500 से अधिक सेवा केंद्र है। इसके अलावा भारत ही नहीं विश्व के 135 देशों में संस्था कार्य कर रही है । संस्था का मुख्य उद्देश्य जीवन को चरित्रवान बनाना है ।माउंट आबू से आये हुए बी .के किशोर भाई ने भारत को व्यसन से मुक्त करने के लिए उन्होंने युवाओं से नशीले पदार्थो की छोड़ने के लियेआहवान किया। कार्यक्रम संयोजिका बीके सीमा बहिन,रेनू बहिन ने सभी अतिथियों का स्वागत माला,पटुका,व स्मृति चिन्ह देकर किया।इस अवसर पर संघ के खण्ड संचालक अमर सिंह ,बबलू ,संजीब, बी .के .बविता, बी .के . रैन,सुमित, राजू, रनवीर, गोपी ,सुरेन्द्र चौधरी, राजेश मित्तल, मिथलेश, आदि का सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*