MANT-दो दिन में एक्सप्रेस वे पर पकड़ी लाखों की शराब

 हरेकृष्ण गोयल,

मांट। यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल पर फिर बड़ी तादाद में लाखों की कीमत की शराब बरामद की गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भी भेजा है।

थाना मांट में मंगलवार को वार्ता के दौरान सीओ राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को थाना मांट के उप निरीक्षक जयवीर व टोल चौकी प्रभारी शिव वीर टोल पर जब वाहन चेकिंग कर रहे थे, तो शक के आधार पर सोमवार को एक टाटा 407 गाड़ी को रोका तो उसमें बनी गुप्त केबिन में 62 पेटी अरुणाचल प्रदेश की बिक्री के लिए बनी देशी शराब पकड़ी गई,जिसमें दो आरोपियों विक्की कुमार व अमित कुमार निवासी जामो बाजार जनपद सिवान बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

वहीं मंगलवार को आलू के बोरों से भरे ट्रक को रोका गया तो पुलिस भौचक्की रह गयी क्यों कि इसमें आलू की बोरियों के पीछे बड़ी तादाद में शराब छिपी थी,सीओ ने बताया कि इसमें 1180 पेटी अवैध शराब थी जो कि बिहार ले जाई जा रही थी।इसमें आरोपी सुनील बैरागी निवासी सदर रोहतक हरियाणा को विभिन्न धाराओं में जेल भेजा गया है।

।।।।।।।।।।

शराब के वाहनों से घिरा हुआ है थाना परिसर

अवैध शराब में पकड़े गए वाहनों से थाना मांट का पूरा परिसर घिरा हुआ है।इसमें भी ज्यादातर वाहन एक्सप्रेस वे पर पकड़े गए हैं।पुलिस ने कभी भी वाहनों के इंजन व चेसिस नम्बर से यह भी जांच करने का प्रयास नहीं किया कि वाहन का असली स्वामी कौन है,जिससे असली अवैध शराब कारोबारी तक पहुंचा जा सके। सीओ राकेश ने बताया कि अब इस मामले में पहल की जाएगी वाहन से असली माफिया तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*