सुरेन्द्र चौधरी,बलदेव
बलदेव निवासी आयुर्वेदिक चिकित्सक और शासकीय आयुर्वेदिक राज्य महाविद्यालय ग्वालियर के प्राचार्य रहे डाँ. वेणीमाधव शास्त्री (81 बर्ष) को भारत सरकार ने लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया है ।

उन्हें यह सम्मान आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।भारत सरकार के आयुष मंत्रालय तथा नेशनल एकेडमी ऑफ आयुर्वेद ने उन्हें यह सम्मान दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र परिसर में आयोजित समारोह में प्रदान किया।श्री शास्त्री आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्राचार्य पद से 1996 में रिटायर हुए। श्री शास्त्री बल्देव क्षेत्र के सुप्रसिध्द चिकित्सक स्व. डाँ रमाकांत पांडेय के भाई हैं।
अवार्ड मिलने पर चैयरमैंन कमल कुमार पांडेय,पूर्व चैयरमैंन रामकृष्ण वर्मा,ज्ञानेंद्र पांडेय,सुजीत वर्मा, आचार्य विष्णु,जवाहर उपाध्याय,सुधाकर उपाध्याय,सत्यदेव उपमन्यु,राजेश पाठक आदि ने हर्ष जताया है ।






