सुरेन्द्र चौधरी,बलदेव

बलदेव के समीपवर्ती गांव अवेरनी में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा बालाजी मंदिर से निकाली गई । जिसका ग्राम वासियों ने भव्यता पूर्वक स्वागत किया। शोभा यात्रा गांव की परिक्रमा के साथ बालाजी मंदिर पर समापन हुई । शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया । जिसमें बाल गोपाल बैंड की मधुर धुनों पर नाचते नजर आए, माथे पर चंदन, गले में पटका डाल कर बम-बम भोले के जयकारों के साथ नृत्य कर रहे थे। शिव शोभायात्रा का ग्राम वासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतार कर स्वागत किया। साथ ही जगह-जगह जलपान के स्टॉल भी लगाए गए, जिनका शोभायात्रा में चल रहे भक्तों को स्वल्पाहार कराया गया। इस दौरान रामनिवास शर्मा, चंद्रपाल सिंह वैदिक, होशियार सिंह, डॉ प्रवीण शर्मा, प्रवीण सेठ, कन्हैया पुजारी, गोपाल भइया, सोनू अग्रवाल, कोमल पाराशर, राहुल वैदिक, छोटू एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद थे l






