BALDEO-जिलाधिकारी ने चिंताहरण महादेव पर सँभाली व्यवस्था

एक घण्टे तक पानी मे खड़े होकर महिलाओं एंव पुरुषों से लगवाई लाइन

सुरेन्द्र चौधरी,बलदेव

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चिंताहरण महादेव पर जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने मंदिर में ध्वस्त हो रही व्यवस्थाओं को सही करने के लिये मन्दिर के अंदर करीब 1 घंटे तक मौजूद रहकर संभाला। मन्दिर के अंदर भक्त एक दूसरे के ऊपर जल चढ़ा रहे थे। और भारी भीड़ का दवाब मंडर के अंदर था।अंदर के नजारे को देखकर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने स्वंय खड़े होकर मन्दिर के अंदर की व्यवस्था को सँभाला।घटना करीब बारह बजे की है जिलाधिकारी महाशिवरात्रि के अवसर पर चिंताहरण महादेव पर धर्मपत्नी के साथ जल चढ़ाने आए थे। मंदिर पर अचानक जिलाधिकारी की गाड़ी को देख कर पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई । जिलाधिकारी मंदिर के अंदर जल चढ़ाने के लिए गए वही तो मंदिर के अंदर हो रही अव्यवस्थाओं को देखकर पारा चढ़ गया। उन्होंने जल्दी पूजा इत्यादि कर थाना प्रभारी महावन को बुलाकर उन्होंने चिंता व्यक्त की । उन्होंने महिला सिपाहियों के साथ व्यवस्थाओं को सँभाला। मन्दिर के अंदर भीड़ को वन बे करा कर मन्दिर में भीड़ को कंट्रोल किया।साथ ही मंदिर के गर्भ गृह में भर रहे पानी में खड़े होकर जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप कराया। व्यवस्थाओं के सही होने पर जिलाधिकारी ने पुनः दर्शन करके मथुरा की ओर रवाना हुए । थाना महावन प्रभारी की निरंकुशता के चलते आज दिनभर चिंताहरण महादेव पर भक्त जाम के झाम से झुझते रहे। साथ ही मंदिर के अंदर दोपहर तक भारी भीड़ का दबाव रहा। कावर चढ़ाने वाले भक्त देर रात्रि तक जल चढ़ाने गये। सोमवार व महाशिव रात्रि के कारण लोग एक दूसरे के ऊपर जल चढ़ाते नजर आए । धक्का-मुक्की होने के कारण कई महिलाएं चोटिल भी हो गई । मथुरा जिलाधिकारी द्वारा स्वयं खड़े होकर व्यवस्थाओं को बनाते देख लोग तारीफ करते नजर आये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*