हरेकृष्ण गोयल,
मांट।मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की नवीन कार्य कारिणी के गठन पर निवर्तमान पदाधिकारियों ने सवाल खड़े करते हुए प्रदेश संगठन को पत्र लिखा है।

दो दिन पूर्व संघ की जिला इकाई का चुनाव सम्पन्न हुआ था,पर निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी लता ने चुनाव की संवैधानिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे अवैध बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमा यादव को पत्र लिखा है। पिंकी लता का आरोप है कि चुनाव में कोई चुनाव अधिकारी नहीं बनाया गया,वहीं पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल भी अभी पूरा नहीं हुआ था। आरोप है कि सेवा निवर्त हो चुकी कर्मचारियों से भी वोटिंग कराई गई।
पिंकी लता की मानें तो प्रदेश संगठन ने चुनाव दोबारा कराने का आश्वासन दिया है।






