MANT-क्रेन व रेलवे लिखी गाड़ी से पकड़ी अंग्रेजी शराब

हरेकृष्ण गोयल,
मांट।यमुना एक्सप्रेस वे की मांट टोल चौकी पुलिस ने दो दिनों के अंदर वाहन चेकिंग के दौरान 205 पेटी हरियाणा में बिक्री हेतु बनी अंग्रेजी शराब को पकड़ कर दो आरोपियों को जेल भेजा है।

सीओ राकेश कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार को टोल पर उप निरीक्षक जयवीर सिंह,टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान आगरा की ओर जा रही मिनी क्रेन को शक के आधार पर रोका, क्रेन की तलाशी ली गयी,तो उसमें बने गुप्त स्थान पर 75 पेटी हरियाणा में बेचने के लिए बनी 75 पेटी रॉयल स्टेज शराब बरामद हुई।

सीओ ने बताया इस शराब को बिहार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। वहीं क्रेन पर नम्बर प्लेट भी फर्जी पाई गई।पुलिस ने दो आरोपियों राजेश कुमार व मनीष कुमार निवासी प्रहलादपुर किडोली थाना खरखोदा जिला सोनीपत हरियाणा को जेल भेज दिया है।

इससे पहले टोल चौकी पुलिस ने भारतीय रेलवे लिखी बन्द बॉडी की गाड़ी से 130 पेटी आईबी शराब पकड़ी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*