पीडि़यू समाचार,

मथुरा| सालों से बदहाल पड़े टूरिस्ट बंगले का कायाकल्प होगा | महावन क्षेत्र के गोकुल रमणरेती मार्ग स्थित बने सरकारी टूरिस्ट बंगला अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा था. उत्तर प्रदेश के तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष के द्वारा इस बंगले का निरीक्षण किया गया तथा इसकी कायाकल्प के लिए सरकार को कागजी कार्यवाही पूरी कर भेजा गया. जल्द ही गोकुल के टूरिस्ट बंगले का कायाकल्प कराया जाएगा. टूरिस्ट बंगले के कायाकल्प की जानकारी देते हुए गोकुल नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय दीक्षित ने बताया कि सरकार के द्वारा 8 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं. सरकारी बंगले के लिए इसके स्वरूप को बदला जायेगा. यहां अतिथि गृह और पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी. ऐसी उम्मीद है कि चुनाव के बाद टूरिस्ट बंगले में काम शुरू हो जाएगा.






