मथुरा | पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारीयों ने जनपद के शहीद पंकज नौहवार को श्रद्धांजलि दी व शौकसंतपत परिवार को ढाढ़स बंधाया |इस मौके पर पदाधिकारीओं ने कहा कि भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा में पंकज ने अपना नाम जोड़कर हम सब ब्रज वासियों को गौरवान्वित किया है| हमें उन पर गर्व है|

हम सभी पूर्व सैनिक एवं उनके परिवार आज अपने पूर्व सैनिक परिवार को हुई इस अपूर्ण क्षति एवं वेदना के समय में दुखी ह्रदय से उनके साथ है तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की शोक संतप्त परिवार को साहस प्रदान कर दिवंगत शहीद की आत्मा को शांति दे| श्रद्धांजलि देने वालों में देवी चरण शर्मा जिला अध्यक्ष खेम चंद शर्मा नगेश महासचिव सूबेदार मेजर शीशपाल सिंह कैप्टन भंवर सिंह कैप्टन सुरेश अमर सिंह जगदीश सिंह सैनिक कल्याण जवाहरलाल लाखन सिंह कैलाश चंद्र पृथ्वी सिंह रंजीत कैप्टन बच्चू सिंह व खेम चंद्र शर्मा नगेश महासचिव आदि प्रमुख रहे, |






