हरेकृष्ण गोयल,

मांट। विज्ञान एवं प्रौधोगिकी मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में बृजभूमि एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भगवान देवी शिवशंकर इंटर कालेज मीरपुर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मेले का आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित मॉडल एवं पोस्टरों के जरिए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय नई दिल्ली के अधिकारी डॉ. एएस यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर विज्ञान एवं प्रौधोगिकी मेला का शुभारंभ किया। उन्होंने मॉडल और पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन कर विज्ञान से सबंधित जानकारी का आदान-प्रदान करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

मेला में ड्रॉइंग प्रतियोगिता में प्रियंका गौतम प्रथम, वर्षा द्वितीय एवं पुष्पेंद्र राघव तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान प्रोजेक्ट में सुमित प्रथम, राखी द्वितीय एवं राजकुमार तृतीय स्थान पर रहे, क्विज में कृष्णा बघेल प्रथम, विशाल द्वितीय एवं शिवानी तृतीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद में प्रियंका गौतम प्रथम, निक्ता द्वितीय एवं रश्मि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के चेयरमैन अजय कुमार शर्मा एवं सचिव धर्मेंद्र गौतम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजकुमार गौतम, मोरध्वज अग्रवाल, नवीन चंद्रा, ममता शर्मा, अनुराधा गौतम, गौरव रावत, मोहन सिंह, उमेश शर्मा, प्रमोद गौतम एवं एकता गौतम आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।






